फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accusation of indecency on medical officer

चिकित्साधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 28 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accusation of indecency on medical officer
चिकित्साधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अधीन कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं प्रभारी चिकित्साधिकारी पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके पिछले दिनों का मानदेय दिलाने की मांग की है।

सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष रीना त्यागी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मई माह से आशाओं का मानदेय रुका है। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद देशवाल से इस बारे में बात की जाती है तो वे आशाओं से अभद्रता करते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से बढ़ाए गए 750 रुपये का भुगतान भी नहीं दिया गया। बार बार कहने पर भी प्रभारी चिकित्साधिकारी उनके मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ममता देवी, अंशु रानी, हेमलता, सुमन, निरंजना, ऊषा देवी, ललिता देवी, नरोत्तमा, अंजू, उत्तरा देवी, नैना, नीशू, संजो, सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed