फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP officials submitted memorandum to SDM

Bijnor News: आप पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
AAP officials submitted memorandum to SDM
बिजनौर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- राज्यपाल से की बिजली दरों में होने वाली वृद्धि को रोकने की मांग
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनता को सस्ती और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बिजली दरों में होने वाली वृद्धि को रोकने की भी मांग की।

मंगलवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में आप जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय जनता को सस्ती और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। मगर बिजली के दाम घटाने के स्थान पर सरकार ने बिजली की दरों में 23 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रख दिया है। इससे जनता पर आर्थिक दबाव पड़ेगा। इसके आगे कहा कि राज्यपाल इस संबंध में हस्तक्षेप कर जनता को सस्ती और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएं। बिजली के दामों में होने वाली वृद्धि को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो आप विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलन करेगी। इस मौके पर डॉ. अमीरूद्दीन, रमेशचंद्र, अनुज कुमार, ममता अग्रवाल, नाजिम बेग, शहजाद, ओवेश, सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed