फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man jumped into the feeder canal near Naravali.

Bijnor News: नरावली के पास पोषक नहर में युवक ने लगाई छलांग

Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the feeder canal near Naravali.
स्योहारा। सोमवार की शाम छह बजे क्षेत्र में नरावली गांव के पास पोषक नहर में एक युवक द्वारा छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम नरावली के पास स्थित पोषक नहर में रविवार को एक युवक द्वारा छलांग लगाने की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल पर पुलिस को नहर किनारे एक साइकिल और युवक की चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा साइकिल के पास ही देसी शराब के दो खाली क्वार्टर भी बरामद हुए। इन वस्तुओं के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक नहर में कूद गया। पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भिजवाकर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि नहर में युवक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed