{"_id":"686eb9f5e864e55bca05c7c5","slug":"a-young-man-drowned-in-the-ganges-his-friend-kept-making-a-video-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-154305-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा में डूबा युवक, वीडियो बनाता रहा दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा में डूबा युवक, वीडियो बनाता रहा दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगावाला/बिजनौर। शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव लाबदीपुर उर्फ अलाउद्दीनपुर में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसके अंतिम संस्कार में ग्रामीण बैराज पर आए थे। इस दौरान गांव का एक युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। जबकि, उसका दोस्त वीडियो बनाता रहा।
अंतिम संस्कार में बैराज गांव के काफी लोग आए थे। इनमें से तीन युवक दोपहर करीब चार बजे नहाने के लिए पास में बह रही नहर पर चले गए। तीन युवकों में से दो युवक नहा रहे थे और एक युवक वीडियो बनाता रहा। इस दौरान नहा रहे दोनों में से दीपक (35) पुत्र डालचंद गहरे में चला गया और डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद में उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने भी गंगा में दीपक की तलाश की। सफलता हाथ नहीं लगने पर बाद में इसकी सूचना बैराज चौकी पर पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।