फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A team of Russian officials reached Kalagarh on a visit to the Corbett Tiger Reserve.

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व के दौरे पर आई रूस के अधिकारियों की टीम कालागढ़ पहुंची

Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
A team of Russian officials reached Kalagarh on a visit to the Corbett Tiger Reserve.
बिजनौर : कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अधिकारियों के साथ रूस से आए अधिकारी - फोटो : DHAMPUR
कार्बेट टाइगर रिजर्व के दौरे पर आई रूस के अधिकारियों की टीम कालागढ़ पहुंची
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व/ नेशनल पार्क के दौरे पर रूस के अधिकारियों की टीम ने कालागढ़ पहुंचकर वन एवं वन्यजीव प्रबंधन का रखरखाव देखा। टीम के दौरे के दौरान झिरना के क्षेत्र में बाघ का दर्शन भी हुआ।
रूस के लैंड ऑफ लेपर्ड नेशनल पार्क के वन अधिकारियों की टीम एवं भारतीय बाघ प्राधिकरण के अधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व/ कार्बेट नेशनल पार्क के दौरे पर पहुंचे। टीम ने वन्यजीव प्रबंधन, वन एवं जीव सुरक्षा, चौड़ विकास, वाटर होल रखरखाव, रामगंगा नदी क्षेत्र में संरक्षण, एंटी पोचिंग चौकियों, कैमरा ट्रैप, टाइगर रिजर्व की सीमा पर बसे ग्रामीणों के साथ वन विभाग के समन्वय एवं पर्यटन आदि की जानकारी ली। टीम सैंडल बांध के रास्ते लकड़ घाट होते हुए हाथीशाला पहुंची। हाथीशाला में हाथियों के रहन-सहन को देखा।
विज्ञापन

उसके बाद यह टीम कालागढ़ रेंज से होते हुए झेलना रेंज में पहुंच गई। इस बारे में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि रूस से लैंड ऑफ लेपर्ड राष्ट्रीय पार्क के निदेशक विक्टर बारड्यूक, जन संपर्क विभाग की विभाध्यक्ष मारिया ऑक्यूलोवा व अधीनस्थ अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की टाइगर सेल के आईजी राजेंद्र गरावाड एवं वन्य जीव संस्थान के डा.उज्जवल सिन्हा एवं डा. शिखा बिष्ट ने ढिकाला, कालागढ़ एवं झिरना रेंज में हुए कार्यों को देखा। कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के प्रबंधन एवं वन्यजीवों को देखकर टीम काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने रूस के अनुभव कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के बीच में साझा किए। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर वनों को देखा। कालागढ़ उपखंड के झिरना रेंज के जंगलों में बाघ का दर्शन भी टीम को हो गया। इसके अलावा जल प्रबंधन एवं ईआई द्वारा वन सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी ली। टीम के साथ कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय, उपनिदेशक नीरज शर्मा एवं कालागढ़ उपखंड के अनेक अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed