{"_id":"66f315468069f342650ab8f4","slug":"a-student-was-bitten-by-a-snake-in-school-her-condition-worsened-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-131808-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्कूल में छात्रा को सांप ने डंसा, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्कूल में छात्रा को सांप ने डंसा, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
परिजनों का आरोप, शिक्षकों द्वारा बालिका को कोई प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया (बिजनौर)। गांव शरीफपुर में स्कूल प्रशासन की लापरवाही एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। स्कूल में खड़ी झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने मासूम को डस लिया। सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजन तत्काल बालिका को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। उधर, परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने तक शिक्षकों द्वारा बालिका को कोई प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। वह तड़पती रही।
ग्राम शरीफपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में गांव निवासी मदनपाल की आठ वर्षीय पुत्री आयुषी कक्षा पांच में पढ़ती है। मंगलवार की सुबह आयुषी अपने स्कूल के मैदान में खेल रही थी। आसपास खड़ी झाड़ियों से निकले एक सांप ने आयुषी को डंस लिया। आनन फानन स्कूल प्रशासन द्वारा बालिका के परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल बालिका को बिजनौर के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां बालिका जिंदगी मौत के बीच झूल रही है।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते स्कूल परिसर में भारी मात्रा में झाड़ियां और लंबी घासखड़ी हुई है। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।