फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A student returning after tuition was crushed by a truck, died

Bijnor News: ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 09 Jan 2024 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
A student returning after tuition was crushed by a truck, died
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर सहारन निवासी तनुष्का (17) पुत्री रिंकू जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात में कक्षा 10 वीं की छात्रा है। तनुष्का मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कस्बा कोतवाली देहात में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। जैसे ही वह गांव गौसपुर तिराहा केकेटी पॉइंट पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से जा रही अमरोहा डिपो की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्रा के ऊपर बस का पहिया उतर गया। छात्रा को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर से मेरठ ले जाते समय मीरापुर के पास छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed