{"_id":"67e59e1ad7a3d25db8097897","slug":"a-bottle-of-sulphur-potash-fell-the-village-was-shaken-by-the-explosion-bijnor-news-c-27-1-bij1007-146026-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंधक-पोटाश की बोतल गिरी, विस्फोट से दहला गांवड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंधक-पोटाश की बोतल गिरी, विस्फोट से दहला गांवड़ी
विज्ञापन
नगीना के ग्राम असदुल्लापुर कल्याण में एक घर में विस्फोट के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। ग्राम असदुल्लापुर कल्याण उर्फ गांवड़ी में एक घर के भीतर विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। विस्फोट से कमरे की दीवार, दो अलमारी, पड़ोसी घर की दीवार व रसोई क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि घर की अलमारी में रखी गंधक और पोटाश के मिश्रण से भरी बोतल नीचे गिरने से विस्फोट हुआ है। घटना में पड़ोसी ने दो बच्चों को चोट आने की बात कही है। गांव निवासी किसान दिनेश कुमार के भाई गगन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके भाई ट्रैक्टर से अपने खेत पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वह उनके भी उनके साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी घर के भीतर तेज धमाका हुआ। घर के भीतर देखा तो पता लगा कि कमरे की अलमारी में गंधक और पोटाश के मिश्रण से भरी प्लास्टिक की बोतल रखी थी। इसके नीचे गिरने से धमाका हुआ। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। गगन कुमार के अनुसार कमरे की दो अलमारी व दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हो सकता था बड़ा हादसा
गगन कुमार ने बताया कि जिस कमरे में धमाका हुआ, उसमें उनकी 70 वर्षीया मां कमलेश रहती हैं। घटना से कुछ देर पहले ही वे शौच के लिए चली गईं थीं। अन्य कोई सदस्य भी कमरे में नहीं था। यदि वहां कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दो बच्चों को आईं गुम चोट
विस्फोट से दिनेश के पड़ोसी महेंद्र कुमार के घर की दीवार व रसोई भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके परिवार का कहना है कि दीवार टूटने से उनके घर के दो बच्चे शौर्य व मिस्ट्री को हल्की गुम चोट आई है।
विज्ञापन
फोरेंसिक और अग्निशमन टीम ने की जांच
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम व अग्निशमन कर्मियों को मौके पर बुलाया गया था। घटना की हर पहलू पर जांच हो रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।