फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेज बारिश से नलकूप के वाल चैंबर, पाइप लाईन की ढांग बही, नलकूप को खतरा

तेज बारिश से नलकूप के वाल चैंबर, पाइप लाईन की ढांग बही, नलकूप को खतरा

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
तेज बारिश से नलकूप के वाल चैंबर, पाइप लाईन की ढांग बही, नलकूप को खतरा
तेज बारिश से नलकूप के वॉल चेंबर, पाइप लाइन की ढांग बही, नलकूप को खतरा
विज्ञापन

फोटो 11
कालागढ़। कालागढ़ में बृहस्पतिवार भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर नालों की ढांग कटकर बह गई। वहीं नलकूप संख्या एक को भारी खतरा पैदा हो गया। शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह का कहना है कि जगह-जगह हुए कटान को रोकने के लिए काम शुरू करा दिया गया है।
रामगंगा बांध के ईई ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से मिली रिपोर्ट में कालागढ़ में दोहपर 12 बजे तक 112 मिमी बारिश दर्ज हुई। रामगंगा बांध के कैचमैंट एरिया में बारिश जारी है, जिससे बांध के जलाशय में भंडारण का काम जारी है। बांध से पानी की निकासी पूरी तरह से बंद है। बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जो रात तक 338 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


बारिश से हुआ कटाव
तेज बारिश से नई कालोनी में नलकूप संख्या एक के सामने से बह रहे नाले की ढांग पर तेजी से कटान होने लगा। कटान वाल चैंबर तक पहुंच गया। पानी की धार ने वॉल चेंबर व पाइपलाइनों की मिट्टी बहा दी, जिससे नलकूप को भी खतरा पैदा हो गया। वहीं आसपास बने आवासों का रास्ता खत्म हो गया। वॉल चेंबर की मिट्टी के कटते ही नलकूप से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके अलावा धोबीघाट पर सड़क व नाले की ढांग का कटाव भी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे धोबीघाट के आवासीय क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के पानी से सिंचाई विभाग की कालोनी की दक्षिणी सीमा पर बनी वन विभाग की सुरक्षा दीवार भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। नाले का पानी प्राइमरी स्कूल की ओर से होकर सूखास्रोत में जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर ढांग को काट गया है, जिससे सीमावर्ती खेतों की मिट्टी व सिंचाई विभाग की कालोनियों के आवासों के लिए खतरा बन गया है। उधर, पुराने कालागढ़ बाजार व सिंचाई विभाग की कालोनी में बारिश का पानी आवासों के आसपास जमा हो गया। नई बस्ती और दुर्गा कालोनी में भी बारिश का पानी आ गया। शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह का कहना है कि नलकूप को बाढ़ से बचाने के लिए हो रहे कटाव को रोकने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सैडिल बांध पर अधिकारी गश्त पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होती बरसात से पहले तैयारी
रामगंगा बांध परियोजना की नई कालोनी के आवासों आदि के पानी की निकासी के लिए बने नाले व नालियों की सफाई व उनकी मरम्मत समय से नहीं होने के कारण तेज बारिश होने पर यह समस्या आती है। नगर के भाजपाइयों राजकुमार, संजय शर्मा, शंकर सिंघल, रामकुमार आदि का कहना है कि यदि इन नालों की सफाई समय से होती और जगह-जगह पिचिंग आदि सही होती तो इतनी अधिक समस्या नहीं आती।


नदियों में आए उफान से मार्ग कई घंटे रहा बाधित
हरेवली। बेेगा नदी, सूखा स्त्रोत व ओगली नदी में आए उफान से तीन घंटे तक मार्ग प्रभावित रहा है। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पानी कम होने के बाद मार्ग चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed