फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   800 Shiv bhakts will travel 400 km in 72 hours

Bijnor News: 72 घंटे में 400 किमी का सफर तय करेंगे 800 शिवभक्त

Wed, 30 Jul 2025 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
800 Shiv bhakts will travel 400 km in 72 hours
- कांवड़ियों के बड़े जत्थे को देखने के लिए उत्साहित हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। ईश्वर भक्ति में श्रद्धालु कठिन प्रण लेकर उसे पूरा करने के लिए कठिनाइयों का तनिक भी एहसास नहीं करते। 72 घंटे में करीब 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा का संकल्प लेकर मंगलवार की रात नगीना से गुजरे कांवड़ियों के जत्थे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
देश में खुशहाली की कामना लिए शाहजहांपुर के दो गांव बासक व विशाका के 800 श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। उन्होंने 72 घंटे में यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर 75 कांवड़ उठाईं हैं। कांवड़ियों का यह जत्था जब नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तो शिवभक्तों का उत्साह देखकर स्थानीय लोग भी अचंभित रह गए। जत्थे में सबसे आगे एक शिव भक्त भगवान शिव का झंडा लेकर आगे चल रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का दावा है कि सावन मास में निकली हजारों कांवड़ में यह अब तक का सबसे बड़ा व लंबा जत्था है। जत्थे में शामिल विकास ने बताया कि लखीमपुर खीरी के गोला गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। जत्थे के साथ पांच ट्रक व दो डीसीएम में 725 श्रद्धालु डीजे के साथ सवार हैं। 800 में से 75 सदस्य कांवड़ लेकर पैदल तेज गति से चल रहे हैं तथा अन्य 725 साथी बीच-बीच में कांवड़ को सहारा देते रहेंगे। रास्ते में पल भर का भी विश्राम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed