{"_id":"5b883eda42c792464c73e9b8","slug":"61535655642-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़ ब्लाक में शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़ ब्लाक में शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार जारी
धामपुर।
अफजलगढ़। अफजलगढ़ के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से शिक्षण कार्य पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। शिक्षामित्रों ने स्कूूलों में शिक्षण कार्य किया और रोज की तरह छात्र छात्राओं को मीनू के आधार पर मिड-डे मील तैयार कराकर बच्चों को मुहैया कराया। शिक्षकों के आंदोलन को धामपुर ब्लाक में कोई असर नहीं दिखाई दिया।
बृहस्पतिवार को शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीआसी कार्यालय पर एकत्र हुए। आंदोलन से पहले शिक्षकों ने अपने स्कूलों में जाकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए और बाद में बीआरसी कार्यालय पर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए पेंशन बहाली न किए जाने पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का एलान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह सरकार से लंबे अर्से से पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग करते आ रहे हैं, पर सरकार की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है। दूसरी ओर शिक्षकों के पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन पर चले जाने से समायोजित शिक्षामित्रों ने स्कूलों की कमान पूरी तरह से थाम ली है। प्रदर्शनकारियों में शिक्षक वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र , गजेन्द्र सिंह, श्वेता ,नेहा, पूजा चौहान, मोनिका , अंशु आर्य,अरूण कुमार, अनिल कुमार, मुनिश कुमार, सुभाष कुमार, सत्यवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मुकेश रहे। धामपुर ब्लाक में शिक्षकों की ओर से आंदोलन को कोई असर नहीं दिखाई दिया। शिक्षकों ने पहले की तरह से स्कूलों में शिक्षण कार्य किया।