फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   51 thousand farmers' applications are being investigated again

51 हजार किसानों के आवेदन की फिर से हो रही जांच

Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
51 thousand farmers' applications are being investigated again
51 हजार किसानों के आवेदन की फिर से हो रही जांच
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शासन को संशोधित करके भेजे गए डाटा में कमी बताकर 51 हजार से अधिक किसानों का डाटा वापस भेजा गया है। इस डाटा की एक बार फिर से जांच कराई जा रही है। राजस्व विभाग की टीम को इसके लिए गांवों में भेजा जा रहा है। टीम जांच में फिर से इन किसानों के प्रपत्रों का मिलान करेगी। जांच में सही मिलने पर यह डाटा शासन को भेजा जाएगा।
किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। योजना में अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक किसान आवेदन कर चुके हैं। योजना में राजस्व विभाग द्वारा डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता है। यह डाटा राजस्व विभाग से लखनऊ व लखनऊ से दिल्ली ऑनलाइन भेजा जाता है। किसानों के प्रपत्रों में कई कमी मिलने पर इसमें संशोधन करके 51 हजार से अधिक किसानों का डाटा दिल्ली भेजा गया था। किसी किसान के नाम की स्पेलिंग में कमी थी तो किसी के आधार नंबर या बैंक खातों में संशोधन था। अब यह डाटा वापस आ गया है। डाटा को गलत बताया गया है। इन किसानों के डाटा की अब फिर से जांच कराई जा रही है। राजस्व विभाग द्वारा फिर से इन किसानों की जांच की जा रही है। एक बार फिर से किसानों के मूल पत्रों से उनके नाम, आधार नंबर, बैंक खाते आदि की डिटेल का मिलान कराया जाएगा। जांच के बाद ही यह डाटा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी समस्याएं भी आईं सामने
जांच में कुछ तकनीकी समस्या भी आ रही हैं। शासन ने प्रथमा बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों को एक जगह समायोजित किया है। बैंक का नाम प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक रखा गया है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का आईएफएससी कोड अब बदल दिया गया है, लेकिन किसानों के पास पुरानी ही पासबुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करा रहे जांच
कृषि उपनिदेशक जेपी चौधरी के अनुसार शासन ने जो डाटा वापस भेजा है उसकी जांच फिर से कराई जा रही है। जो भी कमी मिलेगी उसमे संशोधन करा दिया जाएगा। सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed