फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   500 fruit trees planted on Gudha lake

Bijnor News: गूढ़ा झील पर रोपे गए 500 फलदार पौधे

Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
500 fruit trees planted on Gudha lake
- झील क्षेत्र में बनेगा पार्क, चारों ओर की जाएगी इंटर लॉकिंग
विज्ञापन

फोटो-22एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/ मंडावली। ग्राम पंचायत गूढ़ा की झील विकास योजना के प्रथम चरण में 500 फलदार पौधे रोपित किए गए। सीडीओ ने झील क्षेत्र में आकर्षक पार्क निर्माण के साथ झील के चारों ओर इंटर लॉकिंग कार्य योजना तैयार करने के ब्लॉक को निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशन में ग्राम पंचायत गूढ़ा की 80 बीघा में फैली झील जल्द पर्यटक स्थल का रूप लेगी। झील के चारों ओर 1500 पौधरोपण लक्ष्य का शुभारंभ डीसी मनरेगा वीके यादव और बीडीओ ज्योति चौधरी के नेतृत्व में 500 फलदार पौधों का रोपण किया गया। डीसी मनरेगा, बीडीओ, ग्राम प्रधान पति नरवैल सिंह, नमो फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सचिव सुशील राजपूत, रविंद्र काकरान, मनोज कुमार, सोमपाल राठी, पंकज धीमान, सुदेश शर्मा ने पौधे रोपित किए। मनरेगा के तकनीकी सहायक अतुल हल्द्वानी, सुशील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव अतुल भारती को मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा और ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में झील विकास योजना का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन


आकर्षक पार्क होगा विकसित

80 बीघा क्षेत्र में फैली गूढ़ा झील के चारों ओर हरे भरे फलदार वृक्ष लहराएंगे। झील के पानी तक पहुंचने के लिए तीन स्थानों पर सीढ़ियां निर्मित कराई जाएंगी। सीढ़ियों की लंबाई 50 मीटर और 15-15 मीटर होगी। झील के निकट ग्राम पंचायत गूढ़ा की लगभग पांच बीघा भूमि में आकर्षक पार्क विकसित किया जाएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा ने मनरेगा से कराए जाने वाले कार्य के लिए आकर्षक पार्क विकास योजना का नक्शा तत्काल तैयार करने के ब्लॉक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed