{"_id":"5b883ea942c79206ed67e022","slug":"41535655593-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगियों को चिंहित करने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगियों को चिंहित करने को चलेगा अभियान
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
टीबी रोगियों को चिंहित करने को चलेगा अभियान
बिजनौर। टीबी के रोगियों को चिह्नित करने के लिए चार से 14 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। एक लाख चार हजार 87 घरों को आच्छादित करके टीबी रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल के अनुसार आरएनटीसीपी के अंतर्गत टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए दूसरे चरण का अभियान चलाया जा रहा है। इस बार अभियान में चार लाख 16 हजार 349 की आबादी को चिह्नित किया गया है। मोहम्मदपुर देवमल, नूरपुर, स्योहारा, धामपुर, कोतवाली, नहटौर, किरतपुर, नगीना, कोतवाली, मंडावली, नजीबाबाद, स्याऊ में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने 203 टीमों का गठन किया है। टीमों में 609 कर्मी एवं स्वयंसेवी कर्मी काम करेंगे। चार पर्यवेक्षक इस अभियान की निगरानी करेंगे। संभावित मरीजों के बलगम की जांच के लिए 12 लैब कार्य करेंगी।