{"_id":"601445518ebc3e08b265130d","slug":"28-vaccination-booths-built-at-23-locations-bijnor-news-mrt522807550","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 स्थानों पर बनाए गए 28 टीकाकरण बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 स्थानों पर बनाए गए 28 टीकाकरण बूथ
विज्ञापन
किरतपुर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते
- फोटो : BIJNOR
23 स्थानों पर बनाए गए 28 टीकाकरण बूथ
बिजनौर। जिला अस्पताल सहित जिले में कुल 23 स्थानों पर 28 टीकाकरण बूथ पर अभियान चलाकर कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में तीन, विवेक और कृष्णा कॉलेज में बूथ बनाए गए। डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को 3498 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगने थे, लेकिन इनमें से 1834 को ही टीका लगाया गया।
शुक्रवार को दूसरे दिन भी टीकाकरण अभियान जारी रहा। जिले में कुल 1834 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। अब इन्हें दूसरी खुराक 28 दिन बाद 26 फरवरी को दी जाएगी। नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक स्टाफ नर्स की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घबराहट के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पर ले गए। वहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
कृष्णा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लगे टीके
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में ‘दो खुराक जरूरी, तभी सुरक्षा हो पूरी’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपना अनुभव अन्य सभी के साथ साझा किया कि टीकाकरण बहुत ही सरल प्रक्रिया से होकर गुजरता है। इस अवसर पर महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य परवेज अहमद खां, प्राचार्य अभिराम राउत, सहायक प्रवक्ता विपिन शर्मा, गोपाल स्वरूप सिंह, अमित कुमार राजपूत आदि का सहयोग रहा।

अफजलगढ़ में सीएचसी पर टीका लगवाते चिकित्सक रजनीश कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कार्ड के साथ छात्र छात्राएं।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन