{"_id":"601444878ebc3e08c02fe583","slug":"271-corona-warriors-protected-nazibabad-news-mrt5228068194","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 कोरोना योद्धा हुए प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
271 कोरोना योद्धा हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन
नजीबाबाद में टीकाकरण कराते डॉ.एके गर्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
271 कोरोना योद्धा हुए प्रतिरक्षित
नजीबाबाद। कोरोना वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान में नगर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरे दिन 271 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने वैक्सीन प्रतिरक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.फैज हैदर, लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय प्रभारी डॉ.पंकज विश्नोई, सीएचसी समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ.शील और डॉ.सुशील कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। सीएमओ विजय कुमार यादव ने सीएचसी सहित वैक्सीन प्रतिरक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में 500 स्वास्थ्यकर्मियों में से दूसरे दिन 271 ने टीकाकरण कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पर 99, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 और लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय पर 83 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। नगर में अब चार और पांच फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों के योद्धाओं का हुआ टीकाकरण
नजीबाबाद। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण में जुटी टीम के डॉ.फैज हैदर, डॉ.पंकज विश्नोई, डॉ.संदीप कुमार, डॉ.सुशील कुमार का शुक्रवार को टीका लगाया गया। इससे पूर्व नगर के आईएमए चिकित्सकों डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.राखी अग्रवाल, डॉ.सुधा चावला, डॉ.अक्षय शर्मा सहित कई चिकित्सकों ने टीकाकरण कराया।