फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 more corona infected patients found in the district

जिले में 27 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
27 more corona infected patients found in the district
जिले में 27 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक ही दिन में 27 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। साथ ही 336 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 567 पर पहुंच गया है। इनमें से सात की मौत हो चुकी है और लगभग 396 लोग ठीक हो चुुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 164 हो गई है। नए मरीजों में बिजनौर और नजीबाबाद क्षेत्र के सात-सात, नहटौर, नूरपुर क्षेत्र के तीन-तीन, धामपुर के दो, किरतपुर, कोतवाली देहात, बरुकी, जलीलपुर, हल्दौर के एक-एक मरीज शामिल है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि 19 जुलाई को जिले से कुल 382 सैंपल नोएडा प्रयोगशाला में भेजे गए थे। मंगलवार को इन सभी की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई। इनमें से 26 की जांच रिपोर्ट नोएडा और एक की जांच जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से हुई। इसके अलावा लगभग 336 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें से 20 सैंपल रिपीट किये गए थे। मंगलवार को पॉजिटिव आने वाले मरीजों में बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 31 साल का युवक की जांच जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से हुई जबकि, बिजनौर के ही मोहल्ला घंटाघर की रहने वाली 16 साल की किशोरी, 18 और 29 वर्षीय युवक, आठ साल की बच्ची, 24 और 37 साल के युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद निवासी 49 साल का व्यक्ति, इसी इलाके के गांव अकबरपुर चौगांवा निवासी 31 साल का युवक, 26 साल की महिला, गांव नौरानंगली चक निवासी 32 वर्षीय युवक और पांच साल की बच्ची, गांव टांडा माईदास का रहने वाला 23 साल का युवक और पांच साल का बालक, नहटौर क्षेत्र के ग्राम सुनपता निवासी 60 वर्षीय वृद्घा, 40 और 35 साल की महिला, धामपुर इलाके के गांव नींदड़ू निवासी 13 साल का किशोर, 40 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला खुर्रम अली सराय कोतवाली का 26 साल का युवक, नूरपुर क्षेत्र के गांव धारुपुर निवासी 29 साल का युवक, इसी क्षेत्र के गांव झीरन का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के मोहल्ला बंजारान निवासी 35 साल का युवक, गांव बरुकी निवासी 37 वर्षीय युवक, किरतपुर के मोहल्ला लाडपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी, थाना हीमपुर दीपा (जलीलपुर), हल्दौर थाने के गांव शाहनगन निवासी 32 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed