फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मासिक प्रगति कम हुई तो होगी कार्रवाई: डीएम

मासिक प्रगति कम हुई तो होगी कार्रवाई: डीएम

Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मासिक प्रगति कम हुई तो होगी कार्रवाई: डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली। आबकारी, वानिकी विभाग की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए मासिक व वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। किसी भी सूरत में खनन न होने देने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि वसूली का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर विकास कार्य और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन होता है। कहा कि जिस विभाग की राजस्व वसूली की मासिक प्रगति 95 प्रतिशत से कम पाई जाएगी उसके अधिकारी के खिलाफ चेतावनी जारी की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि विगत वर्ष विभागीय लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया था, लेकिन इस बार लक्ष्य पूर्ति में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की कि प्रवर्तन कार्य संतोषजनक होने के बावजूद न तो जिले में शराब की तस्करी पर नियंत्रण प्राप्त हो रहा है और न ही राजस्व वसूली के लक्ष्य आपूर्ति हो पा रही है। कहा कि इसका सीधा सा मतलब है कि प्रवर्तन कार्य की गुणवत्ता में कमी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्य को गंभीरता से लें और नियमित रूप से कार्रवाई करें। वाणिज्य कर अधिकारियों को किसी भी सूरत में कर चोरी न होने देने को कहा। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनोद कुमार, सभी एसडीएम, तहसीलदार, ईओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण 17 दिसंबर को
बिजनौर। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 14 दिसंबर को होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। अब यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे प्राथमिक विद्यालय रामजीवाला विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed