Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students receiving an education beneath the dilapidated roof of a school

Bijnor News: स्कूल की जर्जर छत के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी

Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students receiving an education beneath the dilapidated roof of a school
जलालाबाद- पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत से गिरा प्लास्टर। संवाद
-अभिभावकों ने जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग, जताया रोष
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद की जर्जर छत के नीचे छात्र-छात्राएं पढ़ने को मजबूर हैं। छत का प्लास्टर आए दिन टूटकर गिर रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने रोष जताते हुए जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग की है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद में करीब 140 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अभिभावकों भूपेंद्र, मोहम्मद हसन, इरशाद, शाकिर, निसार, वीरेंद्र ने बताया कि विद्यालय की बिल्डिंग पुरानी व जर्जर है। छत का कभी भी प्लास्टर गिर जाता है। बच्चे और शिक्षक हर वक्त अनहोनी के डर से सहमे रहते हैं। बच्चों को स्कूल भेजते हुए डर लगा रहता है हैं। बारिश में तो स्थिति और खराब हो जाती है। छत से पानी टपकने से कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की कॉपियां-किताबें भीग जाती हैं। उन्होंने विभाग से जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका नाजिश परवीन ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
वहीं बीईओ राजमोहन गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। स्थिति को देखकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed