{"_id":"6aecdfbfa473d691660f1543","slug":"vehicle-dealers-will-see-a-windfall-on-dhanteras-bijnor-news-c-27-1-bij1027-194852-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धनतेरस पर वाहन कारोबारियों पर खूब बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धनतेरस पर वाहन कारोबारियों पर खूब बरसेगा धन
विज्ञापन
-वाहन एजेंसियों से करोड़ों के कारोबार होने की संभावना
-धनतेरस को लेकर वाहनों की बुकिंग, आज होगी डिलीवरी
-2000 बाइक और 300 कारों की होगी डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी को लेकर वाहन बाजार में खूब रौनक है। धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए कार, बाइक, स्कूटर और ट्रैक्टर की खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। वाहन कारोबारियों को इस बार करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है। जिलेभर में विभिन्न कंपनियों के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रहने की संभावना है।
धनतेरस को लेकर वाहन बाजार में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। ग्राहकों ने अपनी पसंद के वाहन चुनकर उनकी बुकिंग करा दी है। अब वाहन कारोबारी धनतेरस के दिन डिलीवरी दी जाएगी। दोपहिया वाहनों से लेकर कारों तक की मांग बनी हुई है। लोग परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर अपनी पसंद के वाहन खरीद रहे हैं। कई ग्राहक धनतेरस के शुभ मुहूर्त में ही नए वाहन को घर ले जाना चाहते हैं। जिलेभर में हीरो कंपनी की करीब 2000 बाइक की डिलीवरी होने की उम्मीद है। वहीं, करीब 300 कारों की भी डिलीवरी होगी। इसके अलावा अन्य कंपनियों की बाइक, स्कूटर और ट्रैक्टर की भी बिक्री होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी से जुड़े लोग ट्रैक्टर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
-- वाहन खरीद पर ग्राहकों को दिए जा रहे ऑफर
त्योहारी सीजन में वाहन कंपनियों द्वारा ग्राहकों को कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। फाइनेंस की सुविधा और आकर्षक योजनाओं के चलते भी ग्राहक वाहन खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। धनतेरस पर होने वाली डिलीवरी से वाहन बाजार में अच्छी बिक्री होगी। इससे वाहन कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- अलग-अलग मॉडल की स्कूटी की आज होगी डिलीवरी : आयुष रस्तोगी
शहर के न्यू सिद्धि टीवीएस बिजनौर के एमडी आयुष रस्तोगी ने बताया कि ग्राहकों में टीवीएस की स्कूटी को लेकर खासा उत्साह है। धनतेरस के लिए विभिन्न मॉडलों की 80 स्कूटी की डिलीवरी होगी। कई वाहनों की बिक्री हो गई शोरूम पर ग्राहकों के लिए आकर्षक मॉडल उपलब्ध हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार बाजार बेहतर रहने की संभावना है।
-- टाटा मोटर्स की 100 कारों की आज दी जाएगी डिलीवरी : तुषार मंगलम
मंगलम ऑटोवर्ल्ड के एमडी तुषार मंगलम का कहना है कि टाटा कंपनी की धनतेरस पर 100 कारों की डिलीवरी की जाएगी। धनतेरस को लेकर लोगों को उत्साह है। ग्राहक अपने बजट और पसंद के हिसाब से गाड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए लोगों ने पहले ही बुकिंग कर दी थी।
-- बुलेट, इलेक्ट्रिक ओला स्कूटर की भी खूब मांग : विवेक चौधरी
चौधरी मोटर्स के डायरेक्टर विवेक चौधरी ने कहा कि धनतेरस को लेकर रौनक है। ग्राहक बाइक, स्कूटी, कार की खरीदारी करने शोरूम पर पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रिक ओला स्कूटर की खूब मांग है। 200 स्कूटर की डिलीवरी की जाएगी। इसके अलावा एक्टिवा के 350 स्कूटर बुक हैं। वहीं, 348 बुलेट बाइक की डिलीवरी धनतेरस पर दी जाएगी। साथ ही 65 हुंडई कार की बुकिंग धनतेरस के लिए ग्राहकों ने की है।
-- धनतेरस पर खूब होगी बाइकों की खरीदारी : भगवान दास गोयल
कविता ऑटो शोरूम के ऑनर भगवान दास गोयल ने बताया कि नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर क्षेत्र के शोरूम से धनतेरस पर करीब दो हजार हीरो कंपनी की बाइकों की डिलीवरी की जाएगी। लोगों में वाहन खरीदारी को लेकर उत्साह है। ग्राहक अपने बजट के हिसाब से बाइक खरीद रहे हैं।