Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft committed out of resentment over higher sales; three arrested

Bijnor News: अधिक बिक्री की रंजिश में चोरी को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft committed out of resentment over higher sales; three arrested
बिजनौर में पकड़े गए चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अधिक बिक्री की रंजिश में पड़ोसी दुकानदार रंजिश रखने लगा। जिसके चलते पड़ोस में रखे खोखे में दो साथियों के साथ मिलकर चोरी कर ली और सामान को खेत में छुपा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया है।
बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि थाना नगीना में मिलक जहांगीराबाद निवासी कुलदीप सिंह ने रामलीला ग्राउंड पर स्थित अपने खोखे में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए सतपाल उर्फ विक्रम निवासी पिपलो नन्हेरा सहारनपुर हाल निवासी रामलीला तिराहा नगीना, अमित और पंकज निवासीगण गांव भगवानपुर थाना बढ़ापुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सतपाल उर्फ विक्रम ने पूछताछ में बताया कि उसका खोखा भी कुलदीप के खोखे के पास है। कुलदीप के खोखे पर अधिक ग्राहक आते थे, जबकि उसके दुकान पर कम। इसी बात को लेकर बुरा लगने लगा। कुलदीप की दुकान बंद हो जाए, इसी के चलते चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर गैस सिलिंडर, बैटरी, गल्ला, सिगरेट व बीड़ी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed