फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन

व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन

Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन
जिले के व्यापारियों का जीएसटी को समर्थन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के व्यापारियों ने जीएसटी को पूरा समर्थन दिया है। जिले में जीएसटी में वैट से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। नए रजिस्ट्रेशन की संख्या 30 प्रतिशत से भी अधिक है। जिले में अब भी व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

जीएसटी में पूरे देश में करों को एक कर दिया गया है। अब जिस सामान को खरीदने पर यूपी में जो कर देय होगा वही कश्मीर या देश के अन्य हिस्सों में देना होगा। सभी करों को अब जीएसटी में समाहित कर दिया गया है। टैक्स वाली वस्तुओं की अलग-अलग श्रेणी बनाते हुए केंद्र सरकार ने इनका कर निर्धारित कर दिया गया है। पहले व्यापारी वाणिज्य कर विभाग में वैट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराते थे। अब इनके रजिस्ट्रेशन को जीएसटी में माइग्रेशन किया गया था। नए रजिस्ट्रेशन सीधे जीएसटी में किए जा रहे हैं। पहले जिले में करीब 11 हजार व्यापारियों के वैट में रजिस्ट्रेशन थे। अब जीएसटी में 15 हजार से अधिक व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अब भी व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं। राज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपाल संजीव मोहन के अनुसार जीएसटी में जिले के व्यापारियों का रुख सकारात्मक है। व्यापारी जीएसटी के सभी प्रावधानों का पालन कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा भी व्यापारियों की जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के संबंध में पूरी सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed