{"_id":"5bf069abbdec2269b169a248","slug":"191542482347-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी टीईटी परीक्षा, बनाए गए 22 परीक्षा केंद्र, अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी टीईटी परीक्षा, बनाए गए 22 परीक्षा केंद्र, अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
up tet exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए कुल 30,288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अलावा छह सचल दल भी परीक्षा पर नजर रखेंगे।
जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा आज होगी। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक टीईटी की परीक्षा के लिए 30, 288 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 18825 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 11,463 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कराने का दावा किया है। डीआईओएस ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा जिला मुख्यालय के 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर तीन बजे से सांय 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं। जबकि इनके अलावा कई जिला स्तर के अधिकारी भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरदाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
आ गई परीक्षा की घड़ी
हल्दौर। टीईटी परीक्षा में विगत वर्ष की भांति इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जिले में 30288 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। हल्दौर क्षेत्र से भी काफी परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। पिछले कई महीनों से परीक्षार्थी इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। कोचिंग सेंटर पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही है। इस बार प्राथमिक स्तर की टीईटी में बीएड को शामिल किए जाने से परीक्षार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ने के चलते प्रतिस्पर्धा अधिक होने के आसार हैं। गौरतलब है कि रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा में इस बार प्रदेश के 17 लाख 83 हजार 716 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में बैठने वाले अनिल विश्वकर्मा, विकास दत्त शर्मा, ओमेंद्र, इलियास ने बताया कि परीक्षार्थी काफी दिनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।