फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संदिग्ध हालात में जंगल में बाइकें छोड़कर भागे थे चार लोग

संदिग्ध हालात में जंगल में बाइकें छोड़कर भागे थे चार लोग

Sun, 04 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जंगल में बाइकें छोड़कर भागे थे चार लोग
नजीबाबाद/ मंडावली । साहनपुर वन रेंज देर रात वन कर्मियों की गश्त के दौरान चार लोग मौके पर दो बाइक छोड़कर भाग निकले। वन रेंजर ने 50 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई करते हुए बाइक लौटाईं।
विज्ञापन

साहनपुर वन रेंज के घड़ियावाली के जंगल में 28 फरवरी की देर रात वन रेंजर कृष्णपाल सिंह गश्त पर थे। वन विभाग की टीम को देखकर जंगल में दो बाइकों पर घूम रहे चार लोग मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। वन रेंजर ने दोनों बाइक डीएल 39सीसी 9583 और यूपी 20एवी 9306 को कब्जे में लेकर साहनपर रेंज कार्यालय पर पहुंचवा दिया। शनिवार को कुछ ग्रामीण वन रेंज कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी दीपक, चंद्रपाल व मुकेश और गांव जटपुराबौंडा निवासी नीटू ने 28 की रात बाइक पर जंगल क्षेत्र में होने की भूल स्वीकार की। वन रेंजर द्वारा देर रात वन क्षेत्र में घूमने का कारण पूछे जाने पर चारों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वन रेंजर ने चारों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनकी बाइक लौटा दी। वन रेंजर ने कार्रवाई से एसडीओ अखिलेशचंद मिश्रा को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed