{"_id":"5a11d5c24f1c1b97678bca61","slug":"191511118274-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मिरथी को मिला सर्वश्रेष्ट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रश्मिरथी को मिला सर्वश्रेष्ट पुरस्कार
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिरथी को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
धामपुर (बिजनौर)। नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 16 वें राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव का रविवार सुबह समापन हो गया है। इस रंगोत्सव में प्रयास थ्री डी प्रशिक्षण समिति इंदौर की नाट्य प्रस्तुति रश्मिरथी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। दूसरा स्थान ताबीर थियेटर अकादमी दिल्ली के नाटक बलि, जबकि तीसरा स्थान दिल्ली की ही यक्षागना संस्था के नाटक उल्लू और उसका पट्ठा व तामंकर थियेटर एकादमी जयपुर के नाटक प्रहरी को मिला है। संस्था की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नाट्यदीप संस्था की ओर से शुभम मंडप में तीन दिवसीय 16 वें राष्ट्रीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर से शुरू हुआ था। जिसका रविवार सवेरे समापन हो गया है। इस रंगोत्सव में देश के आठ प्रदेेशों के रंगकर्मियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार रात तक चले कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कलाकार करन ने एकल प्रस्तुति दी। उन्होंने संदेश दिया कि मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप के कर्ज की अदायगी नहीं कर सकता। ताबीर थियेटर दिल्ली की ओर से पतलून नाटक की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने संदेश दिया कि व्यक्ति को इतना भी महत्वाकांक्षी नहीं होना चाहिए कि वह अपनी प्राप्त की गई वस्तु का उपभोग न कर सके।
संस्था अदाकार ग्रुप सहारनपुर के कलाकार नरेश तन्हा ने एकल नाटक और गांधी खो गए की प्रस्तुति दी। इस नाटक के जरिये बताया कि गांधी के विचार आज भी समाज को संजोए हैं। लेकिन इन विचारों को मानने वाले नए युग के गांधी नगण्य हो गए हैं। रश्मिरथी नाटक के माध्यम से इंदौर के कलाकारों ने संदेश दिया कि जब मनुष्य की कामेक्षा उसके पद और समाज से अधिक हो जाती है तो उसका पतन हो जाता है। मानव को अपनी मर्यादाओं में रहकर जीवन यापन करना चाहिए। संस्था यक्षागना दिल्ली के कलाकरों ने उल्लू और उसका पट्ठा की प्रस्तुति दी। जो काफी सराही गई। कार्यक्रम समापन पर रंगोत्सव के निर्णायकों मूलचंद विश्वकर्मा, विरेंद्र कुमार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली, अजय कुमार के अनुसार इस रंगोत्सव में पहला पुरस्कार प्रयास थ्री डी प्रशिक्षण समिति इंदौर, दूसरा पुरस्कार ताबीर थियेटर एकादमी दिल्ली, तीसरा पुरस्कार यक्षागना व तामंकर थियेटर एकादमी जयपुर को दिया गया। जबकि संस्था मानसी अभिनय गुरुकुल, सहारनपुर, नक्श फाउंडेशन फर्रुखाबाद को सांत्वना पुुरस्कार मिला। रंगोत्सव में सभी संस्थाओं में शामिल कलाकारों का ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आदित्य अग्रवाल, राजीव सिसौदिया जिलाध्यक्ष भाजपा, मनोज गुप्ता, निखिल छाबड़ा, राजवीर माथुर, आर्यकांत, अनूप कुमार, रमाकांत वर्मा, ओमकार राठी, तनुज बंसल, डॉ. पुनीत नंदन, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया।