{"_id":"5a7b460a4f1c1b8d268b8df8","slug":"181518028298-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक कुमार का क्लब में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक कुमार का क्लब में चयन
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । बिजनौर के गांव गड़ाना निवासी दीपक कुमार इंडियन सुपर लीग जूनियर में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। दीपक कुमार का चयन बैंगलोर फुटबॉल क्लब विल्लारी कर्नाटक टीम में गोलकीपर पद के लिए हो गया है।
दीपक के पिता बीरबल सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता इंस्पायर ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से उद्योगपति जिंदल समूह द्वारा कराई जाती है। इस संस्था द्वारा अनेक खेलों से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, साक्षी मलिक, बबीता फोगाट, सुनील क्षेत्री जैसे बड़े नाम भी इस संस्था से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संस्था कम आयु के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने का काम करती है और विदेशी कोच से बिना कोई चार्ज लिए प्रशिक्षण भी दिलाती है। दीपक इससे पहले जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की ओर से खेल चुका है। दीपक 13 वर्ष की आयु में थाईलैंड में आयोजित पांच देशों की प्रतियोगिता में खेलते हुए अपने क्लब का प्रतिनिधित्व भी कर चुका है। दीपक आगे चलकर देश की ओर से खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए ट्रॉफी और मेडल जीतना चाहता है।