{"_id":"5b58cc734f1c1b51748b7146","slug":"171532546163-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरु स्टेडियम में चार दिवसीय हाकी प्रतियोगिता हुई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरु स्टेडियम में चार दिवसीय हाकी प्रतियोगिता हुई शुरु
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैम्पायर बिजनौर ने जीता हॉकी का पहला मैच
बिजनौर। ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब बिजनौर के तत्वावधान में चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतिभागी टीम में बिजनौर किंग, वैम्पायर बिजनौर, दबंग बिजनौर, बिजनौर वारियर्स, सीहॉक बिजनौर, बुलवरिन बिजनौर शामिल हैं।
बुधवार को नेहरू स्टेडियम में चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी वीके त्यागी, महेश चंद्र विश्नोई, विकल महर्षि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बिजनौर किंग एवं वैम्पायर बिजनौर के बीच हुआ। इसमें वैम्पायर बिजनौर ने 4-3 से विजय पताका फहराई। दूसरे मुकाबले में बिजनौर वारियर्स और सीहॉक बिजनौर की टीम भिड़ीं। इसे बिजनौर वारियर्स 3-1 से जीता। तीसरा मैच बिजनौर किंग एवं दबंग बिजनौर के बीच हुआ। इसे बिजनौर किंग ने 5-2 से जीता। इस अवसर पर हॉकी कोच चित्रा चौहान, मुकुल जाटलान, धर्मदेव भाटी, विकास अग्रवाल, शकील अहमद, सुरेंद्र कुमार, मुदस्सर जैदी, विनीत कुमार, विजय कुमार, अनमोल सक्सेना आदि मौजूद रहे।