फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A man drowned in a pond while straightening a water chestnut vine.

Bijnor News: सिंघाड़े की बेल सीधी करते समय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A man drowned in a pond while straightening a water chestnut vine.
शेरकोट। ग्राम हाफिजाबाद निवासी 50 वर्षीय शराफत बृहस्पतिवार दोपहर मुबारकपुर कुंडा के एक तालाब में सिंघाड़े की बेल सीधी करने के लिए गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश करते हुए परिजन तालाब पर पहुंचे तो शराफत का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। शव को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। बारिश के कारण तालाब पानी से लवालब भरा हुआ है। शमशाद ने बताया कि बड़ भाई शराफत ने तालाब में सिंघाड़े की खेती कर रखी है। वह बेल को सीधा करने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। शराफत अपने पीछे एक विवाहित पुत्री, दो अविवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed