फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank manager accused of demanding bribe and misbehaving

Bijnor News: बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने और अभद्रता का लगाया आरोप

Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of demanding bribe and misbehaving
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीएसएनएल कार्यालय में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चांदपुर स्याऊ शाखा के बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने और अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि गांव पिपली निवासी अजितेश का एसबीआई चांदपुर शाखा में एफडी खाता था। चार जून 2026 को अजितेश की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपनी पत्नी हिमानी को खाते में नॉमिनी बनाया था। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद हिमानी पिछले करीब तीन माह से बैंक के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन नॉमिनी होने के बावजूद उन्हें एफडी की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। परिजनों ने बैंक प्रबंधक पर भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। दिगंबर सिंह का कहना है कि फोन पर बैंक प्रबंधक ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके विरोध में धरना शुरू किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित शुक्ला और सहायक प्रबंधक तरुण कुमार ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर समरपाल सिंह, उदयवीर सिंह, विजय सिंह, कपिल कुमार, अतुल कुमार बालियान, देवानंद, अंकुर कुमार उर्फ डैनी, शुभम चौधरी, चंपत सिंह, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निजी अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना
बिजनौर। भारतीय मजदूर किसान यूनियन (देवशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान ने शिकायती पत्र में कहा कि गांव रानीपुर निवासी आकाश कुमार दुर्घटना में घायल हो गया था। परिजनों ने नजीबाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के कुछ समय बाद हाथ में परेशानी होने लगी। एक्सरे कराने पर पता चला कि हाथ की हड्डी जुड़ने के बजाय और अधिक खराब हो गई है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उपचार करने से इनकार करने और आयुष्मान कार्ड से भुगतान लिए जाने भी आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निजी अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed