फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temples decorated for Krishna Janmashtami, markets buzzing

Bijnor News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजे मंदिर, गुलजार रहे बाजार

Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Temples decorated for Krishna Janmashtami, markets buzzing
बिजनौर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा बालाजी का मंदिर संवाद - फोटो : 1
बिजनौर। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। शाम होते ही मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया। श्रद्धालु भगवान कृष्ण और राधारानी की पोशाक, शृंगार सामग्री और पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान बाजार में खूब भीड़ रही और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते संभा बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। इससे खरीदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भगवान कृष्ण की विभिन्न रंगों और डिजाइन वाली पोशाकें आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के लिए पोशाक के साथ मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी की। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और दिनभर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

उधर, कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के पंचमुखी मंदिर, पंचायती मंदिर, गीता नगरी, कुटिया कॉलोनी, एसडीपुरम, नई बस्ती समेत जिले के अन्य मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाए गए। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही मंदिरों में कृष्ण जन्म से जुड़े भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर देर शाम तक मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

बिजनौर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा बालाजी का मंदिर संवाद

बिजनौर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा बालाजी का मंदिर संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed