फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man who went to graze goats died after drowning in the Khari river.

Bijnor News: बकरी चराने गए युवक की खारी नदी में डूबने से मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to graze goats died after drowning in the Khari river.
बढ़ापुर। बकरी चराने गए ग्राम किशनपुर कुंडा निवासी शहबाज (18) पुत्र रियासत खारी नदी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोरों की मदद से देर शाम युवक का शव बरामद हो गया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर कुंडा निवासी ग्रामीण दुष्यंत कुमार ने 112 पीआरवी को सूचना दी कि उनके गांव का शहबाज नदी पार कर रहा था। इस दौरान तेज पानी आ गया और वह उसके साथ बह गया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन व ग्रामीण नदी पर पहुंच गए। तैराकी जानने वाले ग्रामीण युवक नदी में उसकी तलाश करने उतर गए। उपनिरीक्षक सिनोद कुमार मय पुलिस फोर्स व पीआरवी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दी है। परिजनों ने बताया कि युवक शहबाज गांव के अन्य युवकों के साथ नदी पार बकरी चराने गया था। वापस गांव आते समय उसकी बकरियां व अन्य साथी तो नदी पार कर गए लेकिन शहबाज पीछे चल रहा था। खारी नदी में पानी के तेज बहाव में वह बह गया। सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed