फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   17 passengers injured in road crashes, truck collides with truck

ट्रक से टकराकर गड्ढे में पलटी बस, 17 यात्री घायल

Thu, 17 May 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 17 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
17 passengers injured in road crashes, truck collides with truck
रेहड़ क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद गड्ढे में पलटी उत्तराखंड डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में हाईवे 74 पर गांव मानियावाला में बनैली नदी के पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह उत्तराखंड डिपो की बस, ट्रक से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई। जिसमें करीब 17 यात्री घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे। आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उत्तराखंड डिपो की बस संख्या    यूके 07 पीएएनडीटी 1846 काशीपुर से देहरादून के लिए जा रही थी। बस में लगभग 40 के यात्री सवार थे। जैसे ही बस गांव मानियावाला में बनैली नदी के पुल को पार कर मोड़ पर पहुंची तो उसकी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। तेज गति होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। 
विज्ञापन

यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और आसपास खेतों में    काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बस के शीशे तोड़ कर बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी और सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में ये यात्री हुए घायल ः घायलों में प्रेमवती पत्नी बीके सिंह आसपुर मुरादाबाद, अर्पित कुमार पुत्र रंजीत सिंह बलपुर देहरादून, शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह आसपुर जसपुर, कमलेश देवी पत्नी शेर सिंह आसपुर जसपुर, अमर सिंह पुत्र रतन सिंह पथरी हरिद्वार, ईशा चौधरी महेशपुरा काशीपुर,  विजय कुमार पुत्र बमबहादुर सिंह महेशपुरा काशीपुर, देवेंद्र सिंह पुत्र दयाराम सिंह काशीपुर, ग्यासुरर्हमान पुत्र मोहम्मद अतीक काशीपुर, बिल्किश बानो पत्नी ग्यासुरर्हमान काशीपुर,  मोहम्मद  इस्लाम पुत्र मोहम्मद  अनवार काशीपुर, अनुराग पुत्र विजय सिंह अंकुरपुर बिजनौर, राधाकृष्णा पत्नी जयसिंह काशीपुर, शौकत अली पुत्र अल्ताफ बसई ठाकुरद्वारा, ओमप्रकाश सिंह, अतर सिंह पुत्र बत्तू सिंह मस्तल्लीपुर ठाकुरद्वारा शामिल हैं। 

डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
धामपुर। गांव मंधौरा में डंपर की चपेट में आने     से किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर   चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शेरकोट थाने के गांव कोपा निवासी यामीन ने बताया कि उसकी 16 साल की पुत्री भूरी पास के गांव मंधौरा में एक सेंटर पर सिलाई कढ़ाई   सीखने को जाती थी। बृहस्पतिवार की शाम को   वह घर लौट रही थी। रास्ते में वह मिट्टी से      लदे डंपर की चपेट मेें आकर गंभीर रूप से    घायल हो गई। जबकि साथ लौट रहीं किशोरियों ने दौड़कर जान बचाई। घ्ाटना के बाद डंपर लेकिर चालक   भ्ााग निकला। मौके पर मौजूद ग्रामीण   उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 

चालक और परिचालक मौके से फरार
यात्रियों का कहना था कि बस का चालक बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। काशीपुर मंडी के पास भी बस एक    वाहन से टकराने से बची थी। यात्रियों ने कई बार चालक से बस को धीमी गति से चलाने का आग्रह किया था। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो   गए। जिन यात्रियों के टिकट के पैसे बकाया थे, वह भी     परेशान रहे। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक  भी ट्रक     लेकर मौके से भाग निकला। 



ट्रक से टक्कर नहीं हुई, बेकाबू होकर पलटी बस : सीओ
सीओ अफजलगढ़ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि बस की टक्कर ट्रक से नहीं हुई है। बस की गति बहुत तेज थी। मोड़   पर आते ही चालक की झपकी लगी और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। अफजलगढ़ के कोतवाल ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर घायलों की मदद की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उधर, यात्रियों का कहना है कि सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed