फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वरधिक साक्षरता रशिवर का आयोजन

वरधिक साक्षरता रशिवर का आयोजन

Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
वरधिक साक्षरता रशिवर का आयोजन
मौलिक अधिकारों का जीवन में पालन करें
विज्ञापन

नगीना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगीना के एलआरएस लॉ विभाग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सेक्रेट्री आरके सिंह ने कहा कि हमें अपने भारतीय संविधान के समस्त मौलिक अधिकारों का जीवन में पालन करना चाहिए, ताकि जीवन स्तर ऊंचा हो सके। उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य यह है कि इस दिन हमारा संविधान बना था। साथ ही इसका लाभ सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंचाना है। उन्होंने लॉ कॉलेज के छात्र छात्राओं से अपील की कि भारतीय संविधान एक गरिमामयी संविधान है। हमें उसके बताए नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। इससे पूर्व. कार्यक्रम को एसडीएम नगीना गजेंद्र सिंह, नगीना बार अध्यक्ष अशोक त्यागी, सचिव मुख्तार अहमद, आबिद हुसैन, अनुराग भटनागर एडवोकेट, शरीफ अहमद एडवोकेट, छात्रा परी, अंजली कश्यप, कालेज प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने विचार व्यक्त कर संविधान के संदर्भ में जानकारियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ आरके सिंह, एसडीएम नगीना गजेंद्र सिंह, बार अध्यक्ष नगीना अशोक त्यागी, सचिव मुख्तार अहमद, प्रबंधक राकेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया। छात्रा कारिश व सानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हरपाल सिंह व छात्रा शालिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed