फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आखिरी तारीख नजदीक, नहीं खुल रहा कर्जमाफी पोर्टल

आखिरी तारीख नजदीक, नहीं खुल रहा कर्जमाफी पोर्टल

Sat, 07 Apr 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
आखिरी तारीख नजदीक, नहीं खुल रहा कर्जमाफी पोर्टल
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्जमाफी की आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि भले ही बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी हो। लेकिन, इससे किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। क्योंकि, अभी तक कर्जमाफी का पोर्टल नहीं खुला है। इसके चलते अधिकारी ही नहीं किसान भी परेेशान है।
विज्ञापन

सूबे की सरकार ने किसानों को कर्ज की दलदल से निकालने के लिए ऋण मोचन योजना की शुरुआत की। किसानों को लगा कि सभी कर्ज माफ हो जाएगा, लेकिन इसकी पात्रता के लिए नियम कड़े कर दिए गए हैं। किसानों की पात्रता को साबित करते हुए पोर्टल 22 फिल्टर लगे हुए हैं। जिनमें अधिकांश किसान बाहर हो गए। जिले में एक लाख तेरह हजार छह सौ 87 किसानों का डाटा पोर्टल पर डाला गया था। जिसमें करीब 55 हजार किसान बाहर हो गए। केवल 56 हजार किसानों को ही कर्जमाफी लाभ मिल सका। अब कर्जमाफी से बाहर हुए किसानों ने शिकायतें दर्ज करानी शुुरू दी है। 10 मार्च तक 11 हजार आठ सौ किसानों ने खुद को कर्जमाफी का पात्र बताते हुए शिकायतें दर्ज कराई थी। इनकी शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज करते हुए पात्रता की जांच शुरू कर दी। अब 31 मार्च को सीएम ने आपत्ति दर्ज कराने की तारीख बढ़ाते हुए 15 अप्रैल कर दी। ऐसे में एक अप्रैल को पोर्टल खुल जाना चाहिए था। लेकिन, अभी तक पोर्टल बंद है। आज सात तारीख हो गई है। ऐसे में आठ दिन ही बाकी बचे हैं। किसानों को चिंता सता रही है कि उनके आवेदन कहीं छूट ना जाएं। उधर विभागीय अधिकारी भी लगातार पोर्टल खोलने की गुहार लखनऊ लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो लखनऊ एनआईसी ने पोर्टल बंद कर रखा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पोर्टल नहीं खुला है। पोर्टल खुलते ही किसानों की आपत्ति दर्ज करानी शुुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed