फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बहनों के रिश्ते को लेकर भाईयों में पथराव, वृद्घा घायल

बहनों के रिश्ते को लेकर भाईयों में पथराव, वृद्घा घायल

Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बहनों के रिश्ते को लेकर भाईयों में पथराव, वृद्घा घायल
बिजनौर। बहनों का रिश्ता तय करने को लेकर एक ही घर दो पक्षों में पथराव हुआ। पथराव में घर की एक वृद्धा घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में की। परिजनों ने वृद्धा को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला जाटान चांदपुर की चुंगी निवासी याकूब का परिवार रहता है। याकूब के परिवार में पुत्र दानिश, साकिब, अबुल, नदीम तथा पुत्री फरहा, तबशुम है। याकूब की दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है। याकूब का पुत्र नदीम सऊदी में रहता है और फिलहाल बिजनौर आया हुआ है। याकूब के पुत्र दानिश, साकिब, अबुल व नगीना निवासी जीजा तसलीम ने दोनों बहनों का रिश्ता बिना नदीम की मर्जी के तय कर दिया था। इसको लेकर काफी दिनों से घर में क्लेश चल रहा था। रविवार की रात याकूब का दामाद तसलीम भी बिजनौर घर आया हुआ था। रात को घर के सदस्यों में आपस में इसी मामले को लेकर वार्ता चल रही थी, तभी अचानक दानिश, साकिब, अबुल व उनका जीजा तसलीम, नदीम से भिड़ गए। नदीम व तसलीम पक्ष में पथराव हुआ। पथराव में उनकी वृद्धा दादी पत्थर लगने से घायल हो गई। कुछ और लोगों को भी हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। परिजनों ने घायल हुई वृद्धा को निजी अस्पताल भर्ती कराया। तसलीम पक्ष की ओर से पुलिस का तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed