फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फैसले के दौरान महिला थाने में दो पक्षों में मारपीट

फैसले के दौरान महिला थाने में दो पक्षों में मारपीट

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
फैसले के दौरान महिला थाने में दो पक्षों में मारपीट
फैसले के दौरान महिला थाने में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

बिजनौर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में फैसले के लिए महिला थाने आए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में खूब मारपीट हुई। पुलिस के समझाने पर भी ये शांत नहीं हुए। पुलिस ने लाठियां बरसाकर दोनों पक्षों को खदेड़ा।

कोतवालीदेहात थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरी जट निवासी मेहराज की शादी अमरोहा जिले के मंडी धनौरा निवासी नौशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों में तनातनी शुरू हो गई। दोनों अलग रहने लगे। यह मामला महिला थाने पहुंच गया। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को फैसले के लिए महिला थाने बुलाया। दोनों पक्षों में परिजनों के साथ रिश्तेदार भी आए थे। सहारनपुर और चंडीगढ़ से भी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। फैसले के दौरान दोनों पक्ष किसी बात पर आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर मारपीट शुरू हो गई। महिलाएं और पुरुष मारपीट करने लगे। एक मंगला मुखी भी एक पक्ष की ओर से मारपीट में कूद पड़ा। पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां बरसाकर थाने से खदेड़ा। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। महिला थाने की इंस्पेक्टर संध्या सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। इस दौरान ये आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों को वहां से भेज दिया गया। पुलिस के लाठियां बरसाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed