फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने आदित्य गैंग के शुभम को दबोचा

पुलिस ने आदित्य गैंग के शुभम को दबोचा

Sun, 24 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आदित्य गैंग के शुभम को दबोचा
पुलिस ने आदित्य गैंग के शुभम को दबोचा
विज्ञापन

स्योहारा। पुलिस ने आदित्य गिरोह के फरार चल रहे सदस्य शुभम को दबोच लिया है। राकेश की हत्या में शुभम फरार था।
पुलिस ने गांव राना नंगला निवासी शुभम को नगर के स्टेशन चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। शुभम पर बलवा, जानलेवा हमला समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गांव के राकेश की हत्या में वह वांछित चल रहा था।

गांव रानानंगला निवासी आदित्य ने 14 अक्तूबर 2017 को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही मुकेश गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। आदित्य को शक था कि मुकेश उसके बारे में पुलिस को बताता है। मुकेश के भाई राकेश ने आदित्य और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राकेश खुद मुकदमे की पैरवी कर रहा था। दस जनवरी 2018 को आदित्य ने अपने साथी रोहित के साथ बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मुकेश की हत्या में राकेश के पैरवी करने से आदित्य नाराज था। 27 सितंबर को आदित्य गैंग राकेश को गोलियों से भूनकर मार डाला था। आदित्य गैंग ने इसके अलावा भी जिले में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed