{"_id":"5a034cd14f1c1bc9678ba64a","slug":"141510165713-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबा में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबा में डूबने से बच्ची की मौत
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर । गांव सोतखेड़ी के तालाब में एक तीन वर्षीय बच्ची डूब गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर कुछ गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाकर बच्ची को बचाया। ग्रामवासियों ने तालाब की बाउंड्री वॉल कराने को लेकर गांव में पंचायत कर हंगामा किया। ग्रामवासियों ने मामले की शिकायत बीडीओ से करने का निर्णय लिया।
हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी में गांव के मुख्य मार्ग पर तालाब स्थित है। तालाब के किनारे जमील अहमद का घर है। जमील के अनुसार बुधवार की सुबह उसकी तीन वर्षीय पुत्री दक्शा तालाब के किनारे गुजरते समय तालाब में गिर गई और पानी में डूबने लगी। कुछ युवा गोताखोरों ने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में पानी गहरा होने के कारण गोताखोरों ने बमुश्किल बच्ची को बचाया। बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। दो दिन पूर्व गांव के साकिर का पुत्र अंजला उक्त तालाब में डूब गया था। इससे ग्रामवासियों ने बचाया था। इससे पहले दो माह पूर्व गांव के जमील अहमद की पांच वर्षीय पुत्री इरशा तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। ग्रामवासी प्रशासन अधिकारियों से काफी समय से तालाब की बाउंड्री वाल बनाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को इस मामले को लेकर गांव के मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सादाब, भूरा, कैसर जहां, फिरदौस, जमील अहमद आदि ने पंचायत की। तालाब की बाउंड्री ने बनने पर हंगामा किया। ग्रामवासियों ने इस मामले को लेकर विकास खंड अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया। उधर, विकास खंड अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि तालाब के चारों ओर तारकशी करवाने का आदेश जारी किया जा रहा है।