फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भतीजे की बलि चढ़ाने वाले चाचा को उम्र कैद

भतीजे की बलि चढ़ाने वाले चाचा को उम्र कैद

Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भतीजे की बलि चढ़ाने वाले चाचा को उम्र कैद
बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव शर्मा ने सगे भतीजे की बलि चढ़ाने वाले कमलवीर को आजीवन कारावास और 25 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। भतीजे के शरीर पर ब्लेड के कट के 78 निशान पाए गए थे।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सैयद इसरार अली के अनुसार थाना शिवाला कलां के गांव इनायतपुर निवासी कमलवीर तंत्र-मंत्र करता था और चौकी लगाता था। वह लोगों से कहता था कि उसके सिर काली माता आती है। कमलवीर के भाई सोहदेव सिंह का आठ वर्षीय बेटा पीयूष कुमार 23 अक्तूबर 2012 को अपने घर से गायब हो गया था। काफी तलाशने के बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका था। इस पर पिता ने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना शिवाला कलां में दर्ज कराई थी। इस मामले में पड़ताल करने पर चौंकाने वाली बातें सामने आईं थी। पुलिस के मुताबिक कमलवीर ने अपने पुत्र विकास के माध्यम से भतीजे पीयूष को घर बुलवाया था और उसकी बलि के नाम पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को बालक के शव पर ब्लेड के कट के 78 निशान मिले थे। बुरी तरह तड़पा-तड़पा कर ही उसे मारा गया था। हत्या के बाद लाश को मकान के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया था। घटना के बाद कमलवीर ने तंत्र-मंत्र की सामग्री और काली माता का फ्रेम में जड़ा फोटो भी गायब कर दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए पीयूष की लाश कमलवीर के घर के पास स्थित गन्ने के खेत से बरामद की थी। साथ ही काली माता के फोटो जड़ित फ्रेम भी बरामद किया था। इस पर खून का टीका लगा था। प्रयोगशाला की जांच में मानव रक्त का टीका होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में कमलवीर के गुरु की गवाही भी हुई थी। गुरु ने गवाही ने कहा था कि कमलवीर ने मुर्गे की बलि देने के बारे में पूछा था। कोर्ट ने इस मामले में पीयूष की हत्या को अत्यंत संगीन अपराधी मानते हुए चाचा कमलवीर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed