फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पहले दिन नहीं भरा किसी ने पर्चा

पहले दिन नहीं भरा किसी ने पर्चा

Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नहीं भरा किसी ने पर्चा
पहले दिन नहीं भरा किसी ने पर्चा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 11 प्रत्याशियों ने पर्चे जरूर खरीदे। कलक्ट्रेट में पहले दिन ही गहमागहमी रही। मंगलवार से नगीना लोकसभा सीट के लिए भी नामजदगी शुरू हो जाएगी।

बिजनौर लोकसभा सीट की नामजदगी के पहले दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट के अंदर व गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास व विकास भवन के पास बैरियर लगा दिया गया। वहां तैनात पुलिस किसी को अंदर नहीं आने दे रही थी। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक थी। लोग पैदल ही इस मार्ग से निकल रहे थे। कलक्ट्रेट के अंदर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। वहां तैनात पुलिसकर्मी लोगों से उनका काम पूछकर ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। पहले दिन बिजनौर लोकसभा से मान सिंह अशोक, मोहम्मद इकबाल, परवेज अकील, जिम्मी सिंह, शमीम, ममता चौधरी, मोहम्मद आसिफ, हरस्वरूप, विपिन, भारतेंद्र सिंह, फिरोज आलम के नाम से पर्चे खरीदे गए। कलक्ट्रेट में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। हर किसी की नजर पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों पर रही, पर कोई भी प्रत्याशी पर्चा भरने नहीं आया। मंगलवार से नगीना लोकसभा सीट के लिए भी नामजदगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed