{"_id":"5a21ad4c4f1c1bd0408ba48c","slug":"111512156492-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतों की गिनती जानने के लिए समर्थकों में रही बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतों की गिनती जानने के लिए समर्थकों में रही बैचेनी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राउंड वार मतों की गिनती जानने के लिए रही बेचैनी
- समर्थकों ने कई बार की नारेबाजी, मतों को लेकर आखिर तक बना रहा सस्पेंस
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
निकाय चुनाव में मतगणना केंद्रों पर अपने प्रत्याशियों की मतों की जानकारी लेने के लिए समर्थकों में आपाधापी रही। प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में बैरीकेडिंग और प्रदर्शनी मैदान जमे थे। जब किसी प्रत्याशी का एजेंट मतगणना केंद्र से बाहर आता तो समर्थक वोटों को जानने के लिए शोर मचाना शुरू कर देते थे। लेकिन मतगणना स्थल पर इस बार राउंड वाइज वोटों की जानकारी नहीं दिए जाने से बाहर खड़े समर्थकों में आखिर तक बैचेनी रही।
बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिजनौर, हल्दौर, नगर पंचायत मंडावर, झालू की मतगणना तय समय पर शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक मतगणना में लगे कर्मचारियों ने मतपत्रों को सीधा किया। इसके बाद मतपत्रों को प्रत्याशीबार लगाया गया। करीब 11 बजे मतगणना का पहला राउंड पूरा हुआ। मतगणना स्थल पर मौजूद प्रत्याशियों के एजेंट बार-बार पहले राउंड में प्रत्याशियों को मिले मतों के बारे में मालूम करतेे रहे। मतगणना करने वाले कर्मचारी गणना सीट आरओ के पास पहुंचाने की बात कहकर पीछा छुड़ा रहे थे। आरओ भी एजेंटों को मतों की सही जानकारी नहीं दे रहे थे। आरओ का कहना था कि अध्यक्ष पद के कुछ मतपत्र वोटरों ने वार्ड सदस्यों के मतपेटी में डाल दिए है। जिस कारण मतों का लेखा नही मिल रहा है। शाम तक सभी राउंड खत्म होने तक यही स्थित बनी रही। किसी प्रत्याशी का एजेंट जब बाहर आता तो उसके समर्थक मतों की जानकारी करते। एजेंट द्वारा मतों की जानकारी नहीं दिए जाने की बात कहने पर कई बार समर्थकों ने नारेबाजी की। कई बार हंगामी महौल हुआ, जिसे पुलिस ने समझा कर शांत किया। देर शाम तक भी राउंड बार मतों की गिनती नहीं दिए जाने से प्रत्याशियों, उनके एजेंटों में नाराजगी रही।