फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनसमस्याओं के विरोध में सपाइयों का तहसील गेट पर धरना

जनसमस्याओं के विरोध में सपाइयों का तहसील गेट पर धरना

Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं के विरोध में सपाइयों का तहसील गेट पर धरना
अमरोहा। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, छात्रों, किसानों और नौजवानों के उत्पीड़न के खिलाफ सपाइयों ने सोमवार को तहसील गेट पर धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने में एमएलसी परवेज अली ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जन विरोधी सरकार जनता का ध्यान जनहित मुद्दों से हटाकर एक दूसरे को लड़ाकर राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गेहूं और धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों ने जमकर लूटपाट की है। निजी नलकूपों की बिजली दरें दोगुनी कर सरकार ने किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। चीनी मिल किसानों का करोड़ का गन्ना भुगतान दबाए बैठी हैं। मिल मालिक मनमानी के आगे सरकार आंखें बंद कर बैठी है। पढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने आग लगा दी है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष डा. आफताब सैफी, मरगूब सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन अफसर परवेज, सरताज, मुमताज खां, हरपाल सिंह यादव, दूल्हे हसन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed