फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women threatened in tehsil by accusing them of kidnapping missing laborer

Bhadohi News: गायब मजदूर को अगवा करने का आरोप लगाकर तहसील में धमकी महिलाएं

Sun, 17 Mar 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women threatened in tehsil by accusing them of kidnapping missing laborer
ज्ञानपुर। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के लसार गांव की महिलाओं ने शनिवार को तहसील में कोईरौना के बेरवां पहाड़पुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के संचालक पर मजदूर को अगवा करने के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शुक्रवार की शाम पांच बजे से ही मजदूर गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। उन्होंने एएसपी तेजबीर सिंह को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

सावित्री देवी पत्नी राकेश चौहान ने बताया कि उनके पति बेरवा पहाड़पुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर बीते 10 दिसंबर से मजदूरी कर रहे थे। उनके साथ 20 मजदूर वहां काम करते हैं। सबने मार्च तक काम किया लेकिन मजदूरी नहीं दी गई। शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे वे मजदूरी मांगने गए भट्ठा मालिक, उसके पिता और सहोगियों ने उसके पति को बुरी तरह से मारापीटा। किसी तरह जान बचाकर उनके पति भागे और घर फोन किया। वे बेहद घबराए थे और कहा कि जान नहीं बचेगी। इतना कहने के बाद ही उनका मोबाइल बंद हो गया। वह जब भट्ठा मालिक के यहां पति के बारे में पता करने पहुंची तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस को इसकी तहरीर दी लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने भठ्ठा मालिक सहित उनके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापता मजदूर की तलाश करने की मांग की। इस दौरान प्रियंका, दिव्या, उर्मिला, निशा, सोनी, नन्हकी, लल्लू चौहान, राजू, जटाशंकर, मुन्ना समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed