फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vedic mantras and Quranic verses echo together

Bhadohi News: एक साथ गूंजे वैदिक मंत्र और कुरआन की आयतें

Fri, 01 Mar 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vedic mantras and Quranic verses echo together
ज्ञानपुर। वैदिक मंत्रोचार और कुरआन की आयातों के बीच जनपद के सभी ब्लॉकों में 210 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। बृहस्पितवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विधि-विधान से जोड़ों की शादी कराई गई। अभिभावक के रूप में अतिथियों और अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया। औराई ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में ब्लाक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र, विकास व खंड विकास अधिकारी औराई नवीन कुमार गुप्त ने वर-वधुओं को बतौर आशीर्वाद दिया। कहा कि गरीब बेटियों के हाथों को पीला करने के लिए आयोजित यह समारोह अपने आप में ऐतिहासिक है। इससे न सिर्फ गरीब परिवारों को राहत मिली है, बल्कि सामाजिक समरूपता भी बन सका है। अभोली ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद बिंद तथा विशिष्ट अतिथि अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने 21 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ मिर्जा इरफान बेग, विजय कुमार बिंद, संजय सरोज, संजय श्रीवास्तव आदि रहे। वहीं सुरियावां ब्लॉक में 27 जोड़े एक-दूसरे के हुए। सीडीओ यशवंत सिंह जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिता गौतम, बीडीओ सुधाकर दूबे आदि रहे। ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में 39 नव युगल शादी के बंधन मे बंध गए। ब्लाक प्रमुख अखिलेश्वर प्रताप सिंह नवयुगल को आशीर्वाद दिया। बीडीओ ब्रजेश नारायण त्रिपाठी सहित अन्य रहे। इसी तरह डीघ और भदोही ब्लॉक में 38-38 शादियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed