फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tree fell on high tension wire, power supply disrupted for four hours

Bhadohi News: हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 30 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on high tension wire, power supply disrupted for four hours
ज्ञानपुर। प्री-मानसून की पहली बारिश में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। तेज आंधी संग बारिश के बीच सिंहपुर के पास हाईटेंशन तार पर एक पेड़ गिर गया। इससे मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे से गई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। चार बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी चलने से सिंहपुर गांव स्थित नहर के पास एक पेड़ हाईटेंशन तार पर गिर गया। इससे ज्ञानपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ज्ञानपुर नगर, भिदिउरा, जोरईं, लखनों समेत 10 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम सवा चार बजे से गई बिजली रात आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। एक्सईएन ज्ञानपुर आदित्य कुमार ने कहा कि हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed