फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Transactions worth Rs 200 crore affected due to strike

Bhadohi News: हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 10 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth Rs 200 crore affected due to strike
ज्ञानपुर। सरकार की नीतियों से नाराज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद का जिले में कोई खास असर नहीं देखा गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी सामान्य दिनों की तरह हलचल रही। वहीं बैंक इंपलाइज यूनियन, इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के साथ कुछ संगठनों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन किया। बैंकों में कामकाज प्रभावित होने से अनुमानित करीब 200 करोड़ की क्लियरिंग और नकद लेन-देन प्रभावित रहा। सुबह दस से 11 बजे तक बैंकों व एलआइसी शाखाओं के बाहर कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन किया। वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन की ओर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एलआइसी शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप तिवारी और दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर शाखा के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सौरभ शुक्ल, सौम्या पांडेय, दिनेश यादव, विनय कुमार, मोनिका चौरसिया, शिवेश कुमार, दिवाकर गौतम आदि थे। इसी तरह स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत बंद का समर्थन किया। सुबह से दोपहर तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर यह देशव्यापी प्रदर्शन था। बताया कि जिले में अनुमानित 200 करोड़ का क्लियरिंग व लेनदेन प्रभावित हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed