{"_id":"698e32e5716db4cfc00f70d2","slug":"trade-unions-held-a-sit-in-protest-against-the-labor-reform-bill-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-138898-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: श्रम सुधार बिल के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: श्रम सुधार बिल के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
भदोही तहसील में मजदूर, किसानों को संबोधित करते हिमकिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी। स्रो
भदोही। विभिन्न किसान, मजदूर संगठनों समेत दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। मजदूर संगठनों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकाला। तहसील गए और वहां धरना देकर प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल का आंशिक असर रहा।
निजी बैंकों में जहां पूरा कामकाज हुआ। वहीं, राष्ट्रीयकृत बैंकों में आंशिक असर देखने को मिला। संयुक्त किसान मोर्चा समेत अन्य 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों और सरकार की कुछ नीतियों के विरोध में हड़ताल का एलान किया था।
इसमें मुख्य बात भारत-अमेरिका के समझौते, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों तथा नए श्रम कानूनों के विरोध को लेकर था। भदोही में आंदोलन के अंगुवा रहे हिंद मजदूर किसान पंचायत, उप्र किसान सभा, अग्रगामी किसान सभा, खेत मजदूर सभा, किसान महासभा, उप्र उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सैकड़ों मजदूरों ने जुलूस निकाल कर बैंकों को बंद कराया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान कई बैंकों ने अपने शटर गिरा दिए। हालांकि, कुछ ही देर बाद शटर खुल गए। मजदूरों ने बैंकों, जीवन बीमा निगम में कामकाज प्रभावित होने का दावा किया है। हालांकि, कुछ बैंकों ने यह भी कहा कि आफिसर्स की हड़ताल नहीं होने से लेन-देन पर खास फर्क नहीं पडा। हड़ताल के कारण भदोही नगर के स्टेशन रोड पर खासी चहल पहल रही। ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों के चलते कर्मचारी कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी, एलआईसी कार्यालय के बाहर जुटे कर्मचारियों ने नारेबाजी की।