फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today is the last day of nomination, 23 have purchased the form.

Bhadohi News: नामांकन का आज अंतिम दिन, 23 ने खरीदा है पर्चा

Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of nomination, 23 have purchased the form.
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा के उम्मीदवारों के नामांकन का दौर अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा। अब तक 41 नामांकनपत्रों की बिक्री हुई है, जिसमें 18 दाखिल किए जा चुके हैं। भाजपा, बसपा और तृममूल के प्रत्याशी ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। शेष बचे 23 पर्चों में ज्यादातर अंतिम दिन ही दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

भदोही लोकसभा में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई थी। रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किया गया। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन शेष बचे 23 पर्चों में अधिकांश दाखिल किए जाएंगे। नामांकन का समय दोपहर 11 बजे से तीन बजे के तक है। चार घंटे में 23 उम्मीदवारों का नामांकन भी किसी चुनौती से कम नहीं है। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। उसके बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राहत की बात है कि भाजपा, बसपा और इंडिया गठबंधन जैसे दलों का नामांकन पहले ही हो चुका है। ऐसे में बहुत भीड़भाड़ रहने की संभावना नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का नामांकन होने के कारण प्रशासन के लिए नामांकन सकुशल और समय से सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की समस्याओं को बीते 1234 दिनों से सत्याग्रह कर रहे सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव भी सोमवार को नामांकन करेंगे। ---------------------------

आज आएंगे सामान्य और पुलिस प्रेक्षक
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक सोमवार को जिले में पहुंच जाएंगे। 2010 की आईपीएस संध्या रानी मेहता जिले की पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है, जबकि सामान्य प्रेक्षक बी जॉन लैंगथिकुमा है। दोनों प्रेक्षक राजस्व अतिथि गृह ज्ञानपुर में ठहरेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने सामान्य प्रेक्षक के लाइजनिंग आफिसर की नियुक्ति भी कर दिया है। खनन अधिकारी अरविंद कुमार को बनाया है। दोनों प्रेक्षक सोमवार को आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं व्यय प्रेक्षक शशि भूषण 29 अप्रैल को ही जिले में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed