फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three VDOs from Ghasakri village suspended in 9.40 lakh scam

Bhadohi News: 9.40 लाख घोटाले में घसकरी गांव के तीन वीडीओ निलंबित

Thu, 25 Dec 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three VDOs from Ghasakri village suspended in 9.40 lakh scam
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के घसकरी गांव में नौ लाख 40 हजार रुपये के घोटाले में आखिरकार तीन वीडीओ पर गाज गिर गई। बुधवार को जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश ने तीन वीडीओ को निलंबित कर दिया है। मामले में प्रधान मनीष यादव का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पहले ही सीज हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, शिकायतकर्ता कमलाकांत दूबे की हत्या के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। घोटाले में शामिल तीन ग्राम विकास अधिकारी को प्रशासन ने रिकवरी नोटिस जारी किया था। घसकरी निवासी कमलाकांत दूबे ने कुछ महीने पहले गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा ने जांच की। इसमें नौ लाख 40 हजार रुपये की घपलेबाजी सामने आई।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि प्रधान ने अपने भाई, भतीजे और पड़ोसियों के नाम पर मनरेगा का भुगतान किया। रिश्तेदार और घर के सदस्यों के नाम बने फर्म को भुगतान किया। जांच में फर्म को अनियमित तरीके से चार लाख 93 हजार 544 रुपये दिए गए। मनरेगा मजदूरी में तीन लाख 14 हजार 744 और एक लाख 41 हजार 415 सहित नौ लाख 40 हजार 703 रुपये का गबन पाया गया। नवंबर में प्रधान और तीन वीडीओ को रिकवरी की नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही जवाब नहीं मिलने पर डीएम शैलेष कुमार ने प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया था। बीते बुधवार को शिकायतकर्ता कमलाकांत दूबे की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसमें ग्राम प्रधान सहित चार आरोपी बनाए गए। प्रधान सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दो ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब इस प्रकरण में वीडीओ कौशल, पूजा और रूचि मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed