फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man who went to bathe with a friend drowned in the Ganges

Bhadohi News: दोस्त के साथ स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा

Tue, 22 Aug 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe with a friend drowned in the Ganges
कोतवाली क्षेत्र के डेरवां गंगा घाट पर नाग पंचमी के अवसर पर स्नान करने गए 18 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक युवक की गंगा में तलाश की। सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों को लगा कर युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जग्गनाथपुर डुहिया गांव निवासी संतलाल का 18 वर्षीय पुत्र विकास सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर अमवा माफी निवासी अपने दोस्त अनिल कुमार डेरवां के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। दोनाें दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस बीच अचानक विकास गहरे पानी में डूबने लगा। उसको डूबता देख अनिल ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया था। इधर घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के सदस्य घाट की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने एसडीएआरएफ को मदद के लिए बुलाया है। जग्गनाथपुर प्रधान पति संजय सरोज ने बताया गंगा में डूबा युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। युवक का परिवार बेहद गरीब है। माता-पिता और भाई मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed